1. जो बातें हमेशा सोचते रहना चाहिए, उनमें पहली बात यह है कि मेरे साथ जो कुछ होता है, मैं उन सभी चीजों को कंट्रोल नहीं कर सकता हूं। लेकिन इन चीजों पर कैसे रिएक्ट करना चाहिए, यह मेरे काबू में है। मेरा रिस्पॉन्स ही मेरी ताकत होनी चाहिए।
2. जिंदगी में जो कुछ होता है, मैं हर चीज़ को अपनाता हूं। जब भी मैं इन चीज़ों से पहली बार मिलता हूं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने के उद्देश्य से ही आगे बढ़ता हूं।
3. जब मैं किसी काम में सफल होता हूं तो मैं खुद को उतना अच्छा नहीं मानता हूं जितना कि लोग कहते हैं। उसी तरह से जब मैं कोई काम करने में असफल हो जाता हूं तो मैं खुद को उतना कमजोर नहीं समझता हूं।
4. मैं परेशानियों को मैनेज करने की बजाय दिमाग को मैनेज करता हूं। पॉजिटिव रहता हूं।
5. जितनी जल्दी मैं कठिन परिस्थितियों से बाहर निकल सकूंगा, उतनी ही जल्दी मैं अपना लक्ष्य हासिल करने की तरफ कदम बढ़ाऊंगा।
6. झूठा परफेक्शन दिखाने से बेहतर है गलतियां करना। क्योंकि गलतियां करते रहने से आगे बढ़ने की कई सीख छुपी होती हैं।
7. चुनौती, कोई बड़ी रुकावट तभी बनती है जब हम उसके आगे झुक जाते हैं।
8. मैं कभी डर को छुपाने की कोशिश नहीं करूंगा, क्योंकि मैं जानता हूं कि वे इसलिए हैं ताकि मुझे पता चल सके कि अभी बेहतर बाकी है।
9. अगर मेरे पास समय नहीं होगा, तो मैं सबसे पहले उन कार्यों से पीछे हट जाऊंगा जिन्हें करने से कोई मतलब नहीं है।
10. मैं खुद को बेहतर इंसान बनाने की कोशिश करता रहूंगा, लगातार करूंगा। मैं सिर्फ यह नहीं सोचूंगा कि मैं अच्छा हूं।
11. जैसा आज है वैसा भविष्य नहीं होगा। भविष्य बिल्कुल अलग होगा। आज मेरे पास सुनहरा भविष्य बनाने की ताकत है।
12. खुशियां मेरे पास तभी आएंगी, जब वे मेरे अंदर से आएंगी। खुशियों के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है।
13. मैं अपनी रेप्यूटेशन या लिगेसी इस बात पर नहीं बना सकता हूं कि मैं एक दिन क्या बनूंगा।
14. जरूरी नहीं है कि सही दिशा में उठाया जाने वाला कदम बड़ा ही हो। छोटी पहल करने से भी सफलता ही मिलेगी।
15. छोटी सफलता को भी सेलिब्रेट करना चाहिए, क्योंकि अगर हम छोटी चीज़ों को सेलिब्रेट करेंगे तो ही बड़ी सफलता मिल सकेगी।